IPL 2023: रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरूआत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए- वीरेंदर सहवाग

सहवाग के ये शब्द दिल्ली की शनिवार को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 23 रन से मिली हार, जो टूर्नामेंट में उसकी लगातार पांचवीं हार थी, के बाद आये हैं। दिल्ली अभी तालिका में खाता खोले बिना सबसे नीचे है.

Ricky Ponting

नई दिल्ली,16 अप्रैल: पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग को टीम के आईपीएल 2023 सत्र में खराब शुरूआत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. सहवाग के ये शब्द दिल्ली की शनिवार को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 23 रन से मिली हार, जो टूर्नामेंट में उसकी लगातार पांचवीं हार थी, के बाद आये हैं। दिल्ली अभी तालिका में खाता खोले बिना सबसे नीचे है. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2023 Match 23 Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 178 रनों का लक्ष्य, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और डेविड मिलर ने खेली शानदार पारी

सहवाग के हवाले से क्रिकबज ने कहा, "मैंने पहले भी कहा कि पंजाब ने अपना बेटन दिल्ली को थमा दिया है. जब टीम जीतती है तो कोचों को श्रेय जाता है इसलिए जब टीम हारती है तो उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए."सहवाग ने कहा, "हमने पहले भी कहा है कि पोंटिंग ने शानदार काम किया है और टीम को फाइनल तक ले गए हैं. वे अब लगभग हर वर्ष प्लेऑफ तक पहुंचते हैं. वह सभी श्रेय लेते हैं और अब उन्हें इस प्रदर्शन का श्रेय भी लेना चाहिए."

अपने खेलने के दिनों में दिल्ली की कप्तानी करने वाले सहवाग ने कहा कि डेविड वार्नर की कप्तानी वाली टीम अपनी किस्मत को बदलने के लिए उलझन में नजर आ रही है. दिल्ली का अगला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स से 20 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में है.

Share Now

संबंधित खबरें

Abishek Porel Rape Case: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड