IPL 2023: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा, यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर

. गुजरात अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरूआत शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगा जिसमें पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. य

Hardik Pandya (Credit: Facebook)

अहमदाबाद, 31 मार्च: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने हार्दिक पांड्या की आलराउंड क्षमता की तारीफ करते हुए उन्हें आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी बताया है. पांड्या 2015 आईपीएल में चमके थे जब उन्होंने मुम्बई इंडियंस की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. मुम्बई के साथ तीन और ट्रॉफियां जीतने के बाद पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की और 2022 में पदार्पण सत्र में पहला खिताब दिलाया. गुजरात अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरूआत शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगा जिसमें पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. यह भी पढ़ें: IPL 2023, GT vs CSK Stats and Records Preview: आईपीएल के पहले मुकाबले में एमएस धोनी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

जहीर ने कहा, "यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी हैं. वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. इस फॉर्मेट में ऐसी जगह बल्लेबाजी करना आसान नहीं है जब आपको आखिरी के तीन या चार ओवर मिलते हैं और बड़े स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करनी होती है जबकि आपको 10 से 12 गेंदें खेलने को मिलती हैं."

उन्होंने स्पोर्ट्स 18 से कहा, "यह उनकी विशेषता है. उनकी हाथ की गति अद्भुत है और किसी बल्लेबाज के लिए ऐसी गति होना, बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं. गेंदबाजी करते समय भी वह किसी भी चरण में गेंदबाजी कर सकते हैं जो किसी टीम के लिए महत्वपूर्ण है."

जहीर ने पांड्या की कप्तानी क्षमता की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने आसपास के अनुभवी लोगों से सलाह लेते हैं. उन्होंने हार्दिक के प्रमुख कोच आशीष नेहरा के साथ संबंधों का भी उदाहरण दिया.

उन्होंने कहा, "यदि आप पिछले आईपीएल को देंखें तो हार्दिक ने इससे पहले कभी कप्तानी नहीं की थी. यह आशीष नेहरा के लिए फायदे का सौदा रहा क्योंकि जब आप पहले कप्तान नहीं रहे हैं तो आप सबसे ज्यादा सीखने की कोशिश करते हैं. यही कारण है कि नेहरा और पांड्या पिछले सत्र में जोड़ी नंबर वन बनकर उभरे."

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने हार्दिक को सम्पूर्ण पैकेज खिलाड़ी बताया और कहा कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के गुण सीखे हैं. कुंबले ने कहा, "वह एमएस धोनी की तरह खेल को अच्छी तरह पढ़ते हैं, वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं और अपने गेंदबाजी संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Hardik Pandya Special Watch: हार्दिक पांड्या की महंगी पसंद! पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ₹25 लाख की घड़ी पहने दिखे

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\