IPL 2022: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा- इस आईपीएल सीजन में भारत को भविष्य के कप्तान की तलाश होगी

शास्त्री ने कहा, "विराट ने पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी है। रोहित सफेद गेंद वाले क्रिकेट में एक उत्कृष्ट कप्तान हैं. लेकिन मुझे लगता है कि इस आईपीएल भारत देख रहा होगा कि टीम भविष्य में किसे कप्तानी के तौर पर देखेगा, जैसे श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत या फिर केएल राहुल."

रवि शास्त्री (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कई खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में खुद को खोजने का एक अवसर है. शास्त्री ने हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन भारत यह देखेगा कि भविष्य में टीम की कप्तानी कौन करेगा. IPL 2022: आखिरी ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर वन हैं एमएस धोनी, एक नजर में देखें माही के आंकड़े

शास्त्री ने कहा, "विराट ने पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी है। रोहित सफेद गेंद वाले क्रिकेट में एक उत्कृष्ट कप्तान हैं. लेकिन मुझे लगता है कि इस आईपीएल भारत देख रहा होगा कि टीम भविष्य में किसे कप्तानी के तौर पर देखेगा, जैसे श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत या फिर केएल राहुल."

शास्त्री ने कहा कि आईपीएल के हर सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई.

उन्होंने कहा, "आईपीएल की खूबी यह है कि यह आपको चौंकाता रहता है. पिछले आईपीएल में हमने वेंकटेश अय्यर को देखा था, किसी ने उनके बारे में नहीं सुना था और जब तक यह खत्म हुआ तब तक वह भारतीय टीम में थे. इसलिए आप अप्रत्याशित की उम्मीद करते हैं."

शास्त्री ने कहा कि पूरा देश गुजरात टाइटंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के आगामी आईपीएल में हर कदम पर बहुत करीब से नजर रखेगा. शास्त्री ने कहा, "पूरे आईपीएल में हार्दिक पांड्या को बहुत करीब से देखा जाएगा, हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम है."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी