IPL 2022, MI vs DC: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से रौंदा, अक्षर पटेल-ललित यादव ने खेली तूफानी पारी
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

आईपीएल 2022 के दूसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए. मुंबई की तरफ ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछे करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बना लिए. दिल्ली की तरह ललित यादव ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. मुंबई की ओर बसिल थम्पी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.