IPL 2022, LSG vs CSK: सीएसके ने एलएसजी को 211 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, रोबिन उथप्पा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

पांचवें नंबर पर आए अंबाती रायडू ने दुबे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. बीच के ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने रन की गति को रन नहीं होने दी और चौके-छक्के लगाते रहे, जिससे 14 ओवर के बाद सीएसके ने तीन विकेट खोकर 136 रन बनाए. आखिरी के छह ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) (50) और शिवम दुबे (Shivam Dubey) (49) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 211 रनों का लक्ष्य दिया. सीएसके ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए. टीम की ओर से अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) और दुबे के बीच सबसे ज्यादा 37 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी हुई. एलएसजी की ओर से रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi), एंड्रयू टाय (Andrew Tye) और आवेश खान (Avesh Khan) ने दो-दो विकेट झटके.  IPL 2022, LSG vs CSK: रोबिन उथप्पा-शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी, सीएसके ने लखनऊ को दिया 211 रनों का विशाल लक्ष्य

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने धमाकेदार शुरुआत की, सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने शुरू से ही ताबड़तोड़ शॉट लगाए, हालांकि तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने ऋतुराज गायकवाड़ (1) को रन आउट कर दिया. लेकिन उथप्पा और मोईन अली तेज गति से रन बनाते चले गए, जिससे पावरप्ले में सीएसके ने एक विकेट नुकसान पर 73 रन जोड़े.

इसके बाद, दोनों बल्लेबाज खराब गेंदों पर बाउंड्री लगाते रहे. वहीं, 26 गेंदों में उथप्पा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. लेकिन सीएसके को दूसरा झटका तब लगा, जब बिश्नोई की गेंद पर उथप्पा आठ चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों पर 50 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए. इस बीच सीएसके का स्कोर 7.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 84 रन हो गया. इसी के साथ दोनों के बीच 30 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी का अंत हो गया.

चौथे नंबर पर आए शिवम दुबे ने मोईन के साथ मिलकर उसी रन की गति को बरकरार रखा और 9वें ओवर में दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर लगातार दो चौके जड़ दिए. मोईन ने भी बिश्नोई की गेंद पर चौका मारकर सीएसके का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 11वां ओवर फेंकने आए आवेश खान की गेंद पर मोईन चार चौके और दो छक्के की मदद से 22 गेंदों में 35 रन बनाकर बोल्ड हो गए, जिससे 10.1 ओवर में सीएसके का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बन गए.

पांचवें नंबर पर आए अंबाती रायडू ने दुबे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. बीच के ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने रन की गति को रन नहीं होने दी और चौके-छक्के लगाते रहे, जिससे 14 ओवर के बाद सीएसके ने तीन विकेट खोकर 136 रन बनाए. आखिरी के छह ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की.

हालांकि, मैच का 17वां ओवर डालने आए बिश्नोई ने दूसरी गेंद पर रायडू (27) को अपना शिकार बनाया. इसके साथ ही उनकी और दुबे के बीच सबसे ज्यादा 37 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी भी समाप्त हो गई. छठे नंबर पर आए कप्तान रवींद्र जडेजा ने अपनी पारी की शुरुआत चौके से की. इसके बाद, दुबे ने चौके और छक्कों में बात करना जारी रखा, लेकिन अपने अर्धशतक से चूक गए और पांच चौके और दो छक्के की मदद से 29 गेंदों में 49 रन बनाकर आवेश की गेंद पर कैच आउट हो गए. 18.2 ओवरों के बाद सीएसके ने पांच विकेट गंवाकर 189 रन बनाए.

सातवें नंबर पर आए एमएस धोनी ने आवेश की दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया, जिससे 19वें ओवर में महज 11 रन ही आए. वहीं, 20वां ओवर फेंकने आए एंड्रयू टाय की गेंद पर कप्तान जडेजा ने चौका मारकर सीएसके को 200 के पार पहुंचा दिया, लेकिन अगली गेंद पर उनको (17) मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कर दिया. ड्वेन प्रिटोरियस को बिना खाता खोले ही टाय ने पवेलियन भेज दिया. लेकिन धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर सीएसके का स्कोर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 210 रन पहुंचा दिया. धोनी दो चौके और एक छक्के की मदद से 6 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे. अब एलएसजी को जीत के लिए 211 रन बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू