IPL 2022, KKR vs SRH: केकेआर ने हैदराबाद को दिया 178 रनों का लक्ष्य, आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ 49 रन बनाए

हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके. वहीं, मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने प्लेऑफ की रेस को जींदा रखने के लिए पावरप्ले में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए. इस दौरान, वेंकटेश अय्यर (7) जेनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद, अजिंक्य रहाणे और नीतीश राणा ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.

सैम बिलिंग्स-आंद्रे रसेल (Photo Credits: Twitter/IPL)

पुणे: आंद्रे रसेल (Andre Russell) (49 नाबाद) और सैम बिलिंग्स (Sam Billings) (34) की 44 गेंदों में 63 रनों की शानदार साझेदारी की वजह से यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA Stadium) में शनिवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 178 रनों लक्ष्य दिया. कोलकाता ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 177 रन बनाए. IPL 2022, KKR vs SRH: सैम बिलिंग्स-आंद्रे रसेल ने की शानदार बल्लेबाजी, केकेआर ने हैदराबाद को दिया 178 रनों का लक्ष्य

हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके. वहीं, मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने प्लेऑफ की रेस को जींदा रखने के लिए पावरप्ले में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए. इस दौरान, वेंकटेश अय्यर (7) जेनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद, अजिंक्य रहाणे और नीतीश राणा ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. लेकिन 8वें ओवर में उमरान ने दो विकेट लेकर कोलकाता को तगड़ा झटका दिया. उन्होंने रहाणे (28) और नीतीश (26) को पवेलियन भेज दिया, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (15) बिना कमाल दिखाए ही उमरान के शिकार बन गए, जिससे 10 ओवरों के बाद कोलकाता चार विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए.

11वें ओवर में नटराजन की गेंद पर रिंकू सिंह (5) भी चलते बने, लेकिन वह रिव्यू को लेकर अंपायर से कहासुनी करते दिखाई दिए, जिसके बाद रिंकू तय समय के अंदर रिव्यू लेने में नाकाम रहे. इसलिए अंपायर ने उन्हें पवेलियन लौटने को कहा. इसके बाद, सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसेल ने पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच, दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 15 ओवरों में 119 रन पर पहुंचा दिया. दोनों ने बीच के ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. इस बीच, बिलिंग्स और रसेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर टीम को 150 के पार पहुंचा दिया.

लेकिन 19वें ओवर में भुवनेश्वर ने बिलिंग्स (34) को कैच आउट करा दिया, जिससे उनके और रसेल के बीच 44 गेंदों 63 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. 20वां ओवर डालने आए वाशिंगटन सुंदर की गेंदों पर रसेल ने तीन छक्कों के साथ 20 रन बटोर लिए, जिससे कोलकाता का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 177 रन पर पहुंच गया. रसेल तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 28 गेंदों में 49 नाबाद रन बनाए. वहीं सुनील नरेन (1) क्रीज पर मौजूद रहे. अब हैदराबाद को जीतने के लिए 178 रन बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड