क्रिकेट

IPL 2022, KKR vs DC: कुलदीप यादव ने मचाया कोहराम, दिल्ली ने केकेआर को 44 रनों से दी करारी शिकस्त

इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 215 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. केकेआर की ओर से सुनील नारायण ने सबसे दो ज्यादा विकेट चटकाए.

IPL 2022, KKR vs DC: कुलदीप यादव ने मचाया कोहराम, दिल्ली ने केकेआर को 44 रनों से दी करारी शिकस्त
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

आईपीएल 2022 के 19वें मैच में रविवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रनों से हरा दिया हैं. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 215 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. केकेआर की ओर से सुनील नारायण ने सबसे दो ज्यादा विकेट चटकाए. केकेआर को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 216 रन बनाने हैं. इस बीच लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 171 रन ही बना पाई. केकेआर की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).