IPL 2022, DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर

राजस्थान की टीम 11 मैचों में 14 अंक लेकर नौवें स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स के सामने समस्या डेविड वॉर्नर का सही जोड़ीदार नहीं मिल पाने की है. पृथ्वी साव नौ मैचों 259 रन ही बनाए हैं. इस सीजन में डेविड वॉर्नर ने अभी तक 9 मैचों में 375 रन बना चुके हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 58वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाय पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम जबरजस्त फॉर्म में हैं. वहीं राजस्थान की टीम भी प्लेऑफ की रेस बनी हुई हैं. दिल्ली को अगर उसे प्‍लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे. IPL 2022, DC vs RR Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली और राजस्थान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

राजस्थान की टीम 11 मैचों में 14 अंक लेकर नौवें स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स के सामने समस्या डेविड वॉर्नर का सही जोड़ीदार नहीं मिल पाने की है. पृथ्वी शॉ नौ मैचों 259 रन ही बनाए हैं. इस सीजन में डेविड वॉर्नर ने अभी तक 9 मैचों में 375 रन बना चुके हैं.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर-

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल इस टूर्नामेंट में अभी तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. पिछले मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल हैं. युजवेंद्र चहल ने इस टूर्नामेंट मे अभी तक 11 मैचों में 22 विकेट ले चुके हैं. आज के मुकाबले में भी सबकी निगाहें युजवेंद्र चहल पर टिकी हैं.

डेविड वार्नर

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं. इस सीजन में डेविड वार्नर ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 375 रन बनाए हैं. इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल टीम को इनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच आंकड़ों को देखें तो राजस्थान का पलड़ा भारी लगता है. दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक आईपीएल में कुल 26 मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली ने 12 मैच जीते जबकि सीएसके ने 13 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों पर गौर करें तो यहां आरआर ने दिल्‍ली पर 3-2 की बढ़त बना रखी है. आईपीएल 2021 में दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे. तब दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था.

कुल मैच: 25

दिल्ली कैपिटल्स जीता: 12

राजस्थान जीता: 13

संभावित प्लेइंग इलेवन:

राजस्‍थान रॉयल्‍स: यशस्‍वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्‍तान), देवदत्‍त पडिक्‍कल, रियान पराग, जिमी नीशम, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्‍ट, प्रसिद्ध कृष्‍णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन.

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, ललित यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट