IPL 2021: टी20 में इस रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे

विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 में कुल 9731 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 9065 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. उनका मौजूदा सीजन में 10 हजार रन का आंकड़ा छूना मुश्किल है.

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook/@RCB)

मुंबई: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं. विराट कोहली के पास इस आईपीएल (IPL 2021) में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका हैं. अब तक कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका है. आईपीएल 2021 में विराट कोहली के पास टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने का मौका है. इस रिकॉर्ड को छूने के लिए विराट कोहली को सिर्फ 269 रनों की जरूरत हैं. IPL 2021 के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारी, लिखा खास मैसेज

विराट कोहली ने टी20 में कुल 9731 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 9065 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. उनका मौजूदा सीजन में 10 हजार रन का आंकड़ा छूना मुश्किल है. आईपीएल की शुुरुआत 9 अप्रैल से हो रहा है. पहला मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच चेन्नई में खेला जाना है. सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी.

वर्ल्ड क्रिकेट में अभी तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए हैं. इसमें सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है. गेल ने टी-20 क्रिकेट में 13,720 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 86 अर्धशतक शामिल है. दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड है.  कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 10,629 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 52 अर्धशतक शामिल है और पाकिस्तान के शोएब मलिक 10,488 रनों के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं.

बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. उन्होंने 5878 रन बनाए हैं. उनके बाद सुरेश रैना 5368 रन के साथ दूसरे और डेविड वॉर्नर 5254 रन के साथ तीसरे पर हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में इस सीजन के अंत में सबसे आगे कौन जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड