IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने सीएसके के स्टार बल्लेबाज Suresh Raina को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक कुल 15 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान सीएसके ने कुल 11 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं हैदराबाद को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है. सीएसके का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल के पहले चरण में दोनों के बीच हुए मुकाबले को सीएसके ने सात विकेट से जीता था.

सुरेश रैना (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आज 44वां मैच खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों की भिड़ंत यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा. एमएस धोनी (MS Dhoni) की सीएसके अंकतालिका में 16 अंक के साथ पहले स्‍थान पर है, जबकि 4 अंकों के साथ हैदराबाद 8वें नंबर पर है. इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सुरेश रैना (Suresh Raina) को लेकर चौकाने वाला बयान दिया हैं. IPL 2021, CSK vs SRH: सीएसके और एसआरएच के बीच होगी कांटे की टक्कर, आज के मैच में बन सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

चोपड़ा ने कहा है कि सुरेश रैना को सीएसके के लिए रन बनाने की जरूरत हैं. क्योंकि किसी ना किसी स्टेज पर आकर उनकी जरूरत टीम को पड़ेगी. आईपीएल 2021 में सुरेश रैना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं. इस सीजन में रैना के बल्ले से 10 मैचों में अभी तक सिर्फ 155 रन ही बनाए हैं. तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.

चोपड़ा ने कहा है कि सीएसके के लिहाज से मैं दो चीजें इस मैच में देखना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि सीएसके रैना को तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे क्योंकि वो फॉर्म में नहीं हैं. टॉप 4 के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन रैना और धोनी के बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली हैं. हैदराबाद ले खिलाफ आप कुछ प्रयोग कर सकते हैं. रैना को स्पिन के सामने बल्लेबाजी के लिए भेजिए और धोनी भी खुद ऊपर बैटिंग के लिए आएं.

सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक कुल 15 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान सीएसके ने कुल 11 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं हैदराबाद को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है. सीएसके का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल के पहले चरण में दोनों के बीच हुए मुकाबले को सीएसके ने सात विकेट से जीता था. आईपीएल के दूसरे चरण में सीएसके ने लगातार तीन मैच जीतकर नॉकआउट राउंड में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड