IPL 2021: इन धुरंधरों ने आईपीएल इतिहास में लगाए हैं सबसे तेज शतक, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने में अब 12 दिन शेष बचे हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों के बीच खेले जाएंगे जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे. दुबई में 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा.

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होगा. आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से भिड़ेगी. आईपीएल में अब तक कई बल्लेबाजों ने शतक जमाया हैं. आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में केवल एक भारतीय बल्लेबाज ने अपनी जगह बनाई हैं.  IPL 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने विराट कोहली, एबी डीविलियर्स को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

बता दें कि आईपीएल में ज्‍यादातर बल्‍लेबाज लंबे-लंबे शॉट खेलते नजर आते हैं. बल्लेबाज ये स्‍ट्रैटजी बनाकर चलता हैं कि वो तेजी से बल्लेबाजी करे और अधिक से अधिक रन बटोरे. कुछ ऐसे बल्‍लेबाज हैं, जो तेजी से खेलते हुए शतक ठोक देते हैं. टी20 क्रिकेट में अगर किसी बल्लेबाज को शतक लगाना है तो उसे काफी तेज क्रिकेट खेलना होगा.

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

क्रिस गेल

इस लिस्ट में क्रिस गेल का भी नाम दर्ज हैं. गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था. गेल ने महज 30 गेंदों में शतक जड़ा था. 15 ओवर में गेल ने 150 रन बना दिए. इस मैच में क्रिस गेल ने मैच में 175 रनों की शानदार पारी खेली.

यूसुफ पठान

यूसुफ पठान ने 2010 के सीजन में सबसे तेज शतक लगाया. उस मैच में  पठान ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे थे. पठान ने महज 37 गेंदों पर शतक ठोका था. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने यूसुफ पठान की इस पारी को सबसे बेहतरीन पारी बताया था.

डेविड मिलर

डेविड मिलर ने 2013 के सीजन में आरसीबी के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था. इस मैच में मिलर ने 15वें ओवर में जमकर रन बटोरे थे. इसके बाद 18वें ओवर में छक्का लगाकर उन्होंने अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी. इस मैच में मिलर ने सिर्फ 38 गेंद पर ताबड़तोड़ शतक ठोका.

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने में अब 12 दिन शेष बचे हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों के बीच खेले जाएंगे जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे. दुबई में 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा. मौजूदा प्वाइंट्स टैली में दिल्ली कैपिटल्स अपने 8 में 6 मुकाबले जीतकर सर्वाधिक 12 अंकों के साथ टॉप पर है. सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shai Hope ODI Record vs India: भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है शाई होप का प्रदर्शन? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड