क्रिकेट

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद Shahrukh Khan ने मांगी माफी

कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी मुकाबले में मिली हार के बाद टीम के मालिक शाहरूख खान ने प्रशंसकों से माफी मांगी है. कोलकाता की स्थिति मुंबई के खिलाफ अच्छी थी और वह मैच जीतने की कगार पर था लेकिन अंत में उसे मुंबई के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद Shahrukh Khan ने मांगी माफी
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

चेन्नई, 14 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी मुकाबले में मिली हार के बाद टीम के मालिक शाहरूख खान (Shahrukh Khan) ने प्रशंसकों से माफी मांगी है. कोलकाता की स्थिति मुंबई के खिलाफ अच्छी थी और वह मैच जीतने की कगार पर था लेकिन अंत में उसे मुंबई के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा. शाहरूख ने टीम की हार के बाद ट्वीट कर कहा, "निराशाजनक प्रदर्शन. प्रशंसकों से माफी चाहता हूं."

कोलकाता और मुंबई के बीच मंगलवार को आईपीएल का मुकाबला हुआ जिसमें आंद्रे रसेल ने पांच विकेट झटके और मुंबई को 152 रन पर रोका. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीतीश राणा और शुभमन गिल ने टीम को बेहतर शुरूआत दिलाई.

यह भी पढ़ें- SA vs Pak 3rd T20I 2021: T20I क्रिकेट में Aiden Markram का तहलका, दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम आमला के बाद यह खास कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

अंत में कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई और वह 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन ही बना सकी और उसे जीते हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).