RR Squad for IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ सहित इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानें किन प्लेयर्स को किया रिटेन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने लीग के 2021 सीजन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम का कप्तान बनाए जाने की बुधवार को घोषणा की. राजस्थान ने साथ ही पिछले सीजन में बल्ले और कप्तानी में विफल रहने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया गया है. वह पिछले सीजन में टीम के कप्तान थे. राजस्थान की टीम पिछले सीजन में तालिका में सबसे नीचे रही थी.

संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ (Photo Credits: Twitter/Rajasthan Royals)

नई दिल्ली, 20 जनवरी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने लीग के 2021 सीजन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम का कप्तान बनाए जाने की बुधवार को घोषणा की. राजस्थान ने साथ ही पिछले सीजन में बल्ले और कप्तानी में विफल रहने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया गया है. वह पिछले सीजन में टीम के कप्तान थे. राजस्थान की टीम पिछले सीजन में तालिका में सबसे नीचे रही थी.

2008 में खिताब जीतने वाली राजस्थान ने विदेशी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफरा आर्चर को रिटेन कर लिया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में राजस्थान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. आर्चर टीम के लिए पिछले सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने 20 विकेट चटकाए थे जबकि जोस बटलर और स्टोक्स ने कुछ अच्छी पारियां खेली थी. राजस्थान रायल्स ने इसके अलावा डेविड मिलर और एंड्रयू टाई को भी रिटने रखा है. यह भी पढ़ें-MI Squad for IPL 2021: जानिए आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और किसे रिलीज, पढ़ें डिटेल्स

राजस्थान रॉयल्स ने किया संजू सैमसन का स्वागत-

रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रोबिन उथप्पा.

रिलीज किए गए खिलाड़ी: स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू