क्रिकेट

IPL 2021, RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली के बीच होगी कांटे की टक्कर, आज के मैच में ये धुरंधर बना सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

आरसीबी पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों मिली हार को भुलाकर आज के मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद आरसीबी का अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना थोड़ा और मुश्किल हो गया है. आरसीबी के 16 अंक है और नेट रनरेट भी सीएसके से कम है. अगर आरसीबी को टॉप 2 में अपनी जगह बनानी है तो उसे दिल्‍ली को बड़े अंतर से हराना होगा.

IPL 2021, RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली के बीच होगी कांटे की टक्कर, आज के मैच में ये धुरंधर बना सकते है ये बड़े रिकॉर्ड
आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: शुक्रवार को आईपीएल 2021 (IPL 201) में एक ही समय पर दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों मुकाबले शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा. आरसीबी (RCB) और दिल्‍ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पहले ही प्‍लेऑफ में जगह बना चुकी है.20 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में टॉप पर हैं. वहीं, आरसीबी 13 मैचों में 16 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. उसने अब तक 8 मुकाबले जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं. IPL 2021, RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

आरसीबी पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों मिली हार को भुलाकर आज के मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद आरसीबी का अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना थोड़ा और मुश्किल हो गया है. आरसीबी के 16 अंक है और नेट रनरेट भी सीएसके से कम है. अगर आरसीबी को टॉप 2 में अपनी जगह बनानी है तो उसे दिल्‍ली को बड़े अंतर से हराना होगा.

आईपीएल 2021 के पहले चरण में जब दोनों टीमें आपस में भिड़े थे, तब आरसीबी ने रोमांचक मैच में दिल्ली को एक रन से धूल चटाई थी. दिल्ली ने उस मैच में 170/4 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में आरसीबी ने आरसीबी ने 5 विकेट खोने के बाद आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी. आरसीबी का पड़ला भारी हैं. दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 15 और दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैच जीते हैं और एक बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं.

रिकॉर्ड पर एक नजर-

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए शिखर धवन को 2000 रन पुरे करने के लिए 20 रनों की जरूरत हैं.

स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग में 2,500 रन पूरे करने से 15 रन दूर हैं.

मोहम्मद सिराज को आईपीएल में 50 विकेट पूरे करने के लिए चार विकेट की जरूरत है. उनके नाम फिलहाल 48 मैचों में 46 विकेट हैं.

विराट कोहली को दिल्ली के खिलाफ 1000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 91 रनों की जरूरत है. अगर विराट ने आज 91 रन बना लिया तो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में 2000 रन पूरे करने से 48 रन दूर हैं.

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीज़न में 13 मैचों में 29 विकेट हैं, एक आईपीएल सीज़न में ड्वेन ब्रावो के सर्वाधिक विकेटों की संख्या (32) का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 4 विकेट दूर हैं.

अक्षर पटेल को इंडियन प्रीमियर लीग में 1000 रन पूरे करने के लिए 61 रनों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में विराट कोहली को 900 चौके पूरे करने के लिए 4 चौके की जरूरत हैं. अगर आज विराट ने ये चार चौके लगा दिए तो वो ये कारनामा करने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).