IPL 2021: आरसीबी के पास पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका, ये खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने में महज 3 दिन शेष बचे हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों के बीच खेले जाएंगे जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे. दुबई में 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा. यूएई में आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी वहीं होगा.

आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL) का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई (UAE) में शुरू होगा. दूसरे चरण के लिए टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल के दूसरे चरण से पहले टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. आरसीबी की टीम अब तक खिताब का सूखा खत्‍म नहीं कर पाई है. विराट कोहली की टीम ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया और इस बार उसे खिताब की उम्‍मीद बनी हुई है. IPL 2021: सीएसके के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने MS Dhoni को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहीं ये बातें

आरसीबी के ये खिलाड़ी साबित हो सकते ट्रंप कार्ड-

मोहम्‍मद सिराज

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार लय में है. सिराज का करियर ऑस्‍ट्रेलिया में जाने के बाद पूरी तरह बदल गया. 2020 आईपीएल में सिराज का इकॉनोमी 8.68 थी जबकि आईपीएल 2021 के पहले सात मैचों में उनकी इकॉनोमी 7.34 की रही. इंग्‍लैंड में सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया और आईपीएल के पहले चरण में भी उन्होंने आरसीबी के लिए बढ़िया गेंदबाजी की थी. दूसरे चरण में सिराज गेम बदल सकते हैं.

ग्‍लेन मैक्‍सवेल

आरसीबी में आने के बाद ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने उम्दा प्रदर्शन किया और वह आरसीबी के मैच विनर खिलाड़‍ियों में से एक बने. आईपीएल 2021 के पहले चरण में मैक्‍सवेल ने 7 मैचों में 223 रन बनाए. आईपीएल के दूसरे चरण में भी सबकी निगाहें मैक्सवेल पर होगी.

वनिंदु हसरंगा

आईपीएल के दूसरे चरण से पहले आरसीबी ने हसरंगा को टीम में शामिल किया हैं. हसरंगा यूएई की पिच पर खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं. हसरंगा ने अपनी फिरकी से दुनियाभर के बल्‍लेबाजों को परेशान किया हैं.

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शुरू होने में महज 3 दिन शेष बचे हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों के बीच खेले जाएंगे जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे. दुबई में 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा. यूएई में आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी वहीं होगा.

आरसीबी 7 जीत के बाद पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस चौथे और राजस्थान रॉयल्स पांचवें स्थान पर है. आरसीबी एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई हैं. इस बार टीम अच्छे फॉर्म में हैं. ऐसे में इस बार कप्तान विराट कोहली ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें