IPL 2021: चोटिल Ben Stokes की जगह राजस्थान रॉयल्स की टीम में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का चौथा मुकाबला बीते सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लिश ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए. खबर के अनुसार उनके बायें हाथ की ऊंगली में फ्रैक्चर आई है.

बेन स्टोक्स (Photo Credits; PTI)

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का चौथा मुकाबला बीते सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लिश ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए. खबर के अनुसार उनके बायें हाथ की ऊंगली में फ्रैक्चर आई है. इस घटना के पश्चात् स्टोक्स आईपीएल 2021 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, हालांकि वह घर नहीं लौट रहे हैं और टीम के साथ बने रहेंगे और मैदान के बाहर से जरूरी इनपुट प्रदान करेंगे. ऐसे में बात करें चोटिल स्टोक्स की जगह आईपीएल 2021 के लिए राजस्थान की टीम में कौन से तीन खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

एलेक्स हेल्स (Alex Hales):

इंग्लैंड क्रिकेट से बाहर चल रहे दिग्गज सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को इस बार आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला. हेल्स मौजूदा समय में विश्व के विभिन्न क्रिकेट लीग में जमकर तहलका मचा रहे हैं. ऐसे में चोटिल बेन स्टोक्स की जगह राजस्थान रॉयल्स के लिए एलेक्स हेल्स उपर्युक्त खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: SRH कैप्टन डेविड वॉर्नर के पास सुनहरा मौका, बल्ला चला तो रोहित शर्मा और शिखर धवन का टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि हेल्स के पास आईपीएल में खेलने का भी अनुभव प्राप्त है. उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में छह मैच खेलते हुए छह पारियों में 24.7 की एवरेज से 148 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 45 रन है.

एरोन फिंच (Aaron Finch):

इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच का आता है. फिंच का बिता सीजन कुछ नहीं गुजरा था जिसकी वजह से उनकी टीम आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया, लेकिन फिंच की क्रिकेट काबिलियत पर सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं. फिंच का बल्ला चल तो विपक्षी गेंदबाजी की खैर नहीं. ऐसे में राजस्थान के लिए स्टोक्स की जगह फिंच उपर्युक्त खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

एलेक्स कैरी (Alex Carey):

इस लिस्ट में तीसरा एवं आखिरी बड़ा नाम ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर खिलाड़ी एलेक्स कैरी का आता है. कैरी टीम में पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं. इसके अलावा उन्हें मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- SRH vs RCB 6th IPL Match 2021: यहां पढ़ें आईपीएल इतिहास में अबतक एक दूसरे के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का कैसा रहा है प्रदर्शन

एलेक्स कैरी को आईपीएल में अबतक कुछ खास मौका नहीं मिला है. अगर उन्हें उपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए तो वह टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. कैरी ने आईपीएल में अबतक महज तीन मैच खेलते हुए तीन पारियों में 32 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें