IPL 2021 Qualifier 1, CSK vs DC: क्वालीफायर मुकाबले से पहले आपने 'नई वाली दिल्ली' का वीडियो देखा? नहीं तो यहां देखें

दिल्ली कैपिटल्स और तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर मुकाबले के लिए आमने-सामने है. दिल्ली की टीम इस सीजन इतिहास रचने के लिए बेताब नजर आ रही है. 13वें सीजन में फाइनल तक का सफर तय करने वाली 'ब्लू आर्मी' ने इस साल लीग मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 10 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आज आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले क्वालीफायर मुकाबले के लिए आमने-सामने है. दिल्ली की टीम इस सीजन इतिहास रचने के लिए बेताब नजर आ रही है. 13वें सीजन में फाइनल तक का सफर तय करने वाली 'ब्लू आर्मी' ने इस साल लीग मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. लीग मैचों के समापन के बाद प्लेऑफ मुकाबलों के लिए भी डीसी के खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. प्लेयर्स के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में कप्तान ऋषभ पंत से लेकर अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, शिमरन हेटमायर समेत लगभग सभी खिलाड़ी जमकर गेंदों पर प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला जानें वाला आज का मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम सात बजे मैदान में आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2021 Qualifier 1, CSK vs DC: यहां पढ़ें आज के मुकाबले में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है 'येलो आर्मी'

आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं शिकस्त खाने वाली टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम से 13 अक्टूबर को सामना करना पड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू