IPL 2021, PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स ने को 2 रनों से हराया, कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में बदला मैच का रूख
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 2 रनों से हरा दिया हैं. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टी20 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई. जवाब में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी.