IPL 2021 PBKS vs KKR: आज होगी पंजाब और केकेआर के बीच कांटे की टक्कर, देखें हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

अंक तालिका की बात करें तो केकेआर की टीम सबसे नीचे हैं. वहीं पंजाब किंग्स की टीम पिछला मैच जीतकर पांचवे पायदान पर आ गई है. पंजाब और केकेआर के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. दोनों जीत के लिए भागेंगे. केकेआर के बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं. वहीं पंजाब के कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आज किसका बल्ला चलेगा.

पंजाब और कोलकाता (Photo credits: Twitter)

मुंबई: सोमवार को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. केकेआर ने अब तक काफी खराब प्रदर्शन किया हैं. केकेआर ने 5 में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता हैं. दूसरी तरफ पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले मैं मुंबई इंडियंस को हराया हैं. पंजाब को 5 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. IPL 2021 RR vs KKR: मैच के बाद संजू सैमसन ने क्रिस मोरिस को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बातें

अंक तालिका की बात करें तो केकेआर की टीम सबसे नीचे हैं. वहीं पंजाब किंग्स की टीम पिछला मैच जीतकर पांचवे पायदान पर आ गई है. पंजाब और केकेआर के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. दोनों जीत के लिए भागेंगे. केकेआर के बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं. वहीं पंजाब के कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आज किसका बल्ला चलेगा.

दोनों टीमों के हेड डू हेड आंकड़ों

बता दें कि केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. दोनों के बीच अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता ने 18 और किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

कुल मैच: 27

केकेआर जीता: 18

पंजाब जीता: 9

दोनों टीमों के रिकॉर्ड

आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक - एक बार एक दूसरे को हराया था. केकेआर की तरफ से आंद्रे रसेल ने पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 251 रन बनाए हैं. आंद्रे रसेल का बल्ला पंजाब के खिलाफ चलता हैं.

पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 231 रन बनाए हैं. इस मैच में भी केएल राहुल पर सबकी नजर होगी.

केकेआर की तरफ से सुनील नारायण ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा  28 विकेट लिए हैं.

पंजाब किंग्स की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने केकेआर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है.  मोहम्मद शमी ने अभी तक काफी किफायती गेंदबाजी की है. शमी ने केकेआर के अच्छे-अच्छों को पवेलियन का रास्ता दिखाया हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड