क्रिकेट

IPL 2021, CSK vs RR: MS Dhoni इतिहास रचने की कगार पर, मैदान में उतरते ही बना देंगे ये अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक एमएस धोनी ने सीएसके के लिए 199 मैचों में कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में सीएसके 119 मुकाबले जीती है जबकि 79 मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. इस आईपीएल में सीएसके प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है. सीएसके ने अभी तक 11 मुकाबलों खेले है जिसमें सीएसके ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है

IPL 2021, CSK vs RR: MS Dhoni इतिहास रचने की कगार पर, मैदान में उतरते ही बना देंगे ये अनोखा रिकॉर्ड
सीएसके (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में आज यानी शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला सीएसके (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. सीएसके पहली टीम है जिसने आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई की हैं. इस बीच सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जैसे ही आज मैदान पर उतरेंगे, उतरने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. How to Download Hotstar & Watch MI vs DC IPL 2021 Match Live: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

आईपीएल में जैसे ही आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एमएस धोनी नया इतिहास रच देंगे. धोनी का बतौर कप्तान आज चेन्नई के लिए 200वां मुकाबला होगा. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. धोनी पहले कप्तान बन जाएंगे जो आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैचों में कप्तानी करेंगे.

आईपीएल में अब तक एमएस धोनी ने सीएसके के लिए 199 मैचों में कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में सीएसके 119 मुकाबले जीती है जबकि 79 मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है. इस आईपीएल में सीएसके प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है. सीएसके ने अभी तक 11 मुकाबलों खेले है जिसमें सीएसके ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है और 18 अंक हासिल किए हैं. अंक तालिका में सीएसके पहले स्थान पर हैं.

बता दें कि आईपीएल में धोनी के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी की है. विराट ने आरसीबी के लिए 136 मुकाबलों में कप्तानी की है. किंग कोहली के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं. गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के लिए कुल मिलाकर 129 मैचों में कप्तानी की है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने 126 मुकाबलों में कप्तानी की है.

आईपीएल 2021 में आज दूसरा मुकाबला सीएसके और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस लीग का 47वां मैच खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा. राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में आठ अंक है और वह अंक तालिका में 7वें स्थान पर है. राजस्थान के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).