IPL 2021 CSK vs RR: फील्डिंग में दिखा रविंद्र जड़ेजा का जलवा, चार कैच लेने के बाद कुछ इस तरह किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो
सोमवार को जडेजा मैच में बल्ले से भले ही कमाल न दिखा पाए हों लेकिन उसकी भरपाई उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग से कर दी. उन्होंने दो विकेट लिए और चार कैच पकड़कर मैच का रुख बदलने का काम किया. आरआर के बल्लेबाज जयदेव उनादकट का कैच लेने के बाद रविंद्र जडेजा ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया.
चेन्नई: सोमवार को खेले गए आईपीएल (IPL) मुकाबले में सीएसके (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 45 रनों से हराया. इस मुकाबले में चेन्नई के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की बेहतरीन फील्डिंग का जलवा देखने को मिला. इस मैच में रवींद्र जडेजा ने चार शानदार कैच लपके और चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई. CSK vs RR 12th IPL Match 2021: मोईन अली और रविंद्र जडेजा की फिरकी में उलझा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स 45 रन से जीता
सोमवार को जडेजा मैच में बल्ले से भले ही कमाल न दिखा पाए हों लेकिन उसकी भरपाई उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग से कर दी. उन्होंने दो विकेट लिए और चार कैच पकड़कर मैच का रुख बदलने का काम किया. आरआर के बल्लेबाज जयदेव उनादकट का कैच लेने के बाद रविंद्र जडेजा ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया. उनका सेलिब्रेशन देखकर आप भी अपनी हसीं रोक नहीं पाएंगे.
A resounding victory for @ChennaiIPL against #RR by 45 runs.
4 fine catches and 2 wickets for @imjadeja 👏👏#VIVOIPL pic.twitter.com/xMtP2v2elL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2021
जडेजा ने इस मैच में मनन वोहरा, रियान पराग, क्रिस मॉरिस और जयदेव उनादकट के कैच पकड़ा. जडेजा ने कैच करने के बाद हाथ से चार का इशारा किया, जो मैच में उनके चार कैच से जुड़ा था. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने हाथ से 'कॉल' का भी एक्शन किया.
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया. सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रनों का स्कोर बनाया और उसने राजस्थान को 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रनों पर रोक दिया. चेन्नई की ये दूसरी जीत है और अब सीएसके के चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. राजस्थान को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह तालिका में छठे नंबर पर है. आरसीबी अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

