IPL 2021: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के डर से एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्सन ने भी बीच में छोड़ा आईपीएल

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के डर से इन तीनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है. एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्स दोनों आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा थे. आरसीबी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दिया.

एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्सन (Photo credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL) से खिलाड़ियों के हटने का सिलसिला जारी हो गया है. भारत में कोरोना (Corona Pnademic) महामारी के बढ़ते मामलों के बीच तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बीच में ही आईपीएल जल्द छोड़कर जाने का फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टाय (Andrew Tye) ने सबसे पहले घर जाने का फैसला लिया था. इनके बाद अब उनके साथी खिलाड़ियों एडम जाम्पा (Adam Zampa) और केन रिचर्ड्सन (Kane Richardson) ने भी टूर्नामेंट को छोड़ दिया है.  IPL 2021 PBKS vs KKR: पंजाब और कोलकाता की भिड़ंत आज, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के डर से इन तीनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है. एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्स दोनों आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा थे. आरसीबी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दिया.

भारत में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से हालात काफी नाजुक हैं. इन सबके बीच आईपीएल 2021 की शुरुआत खिलाड़ियों के लिए कुछ राहत की खबर थी, लेकिन अब धीरे-धीरे एक-एक कर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. अश्विन के परिवार वालों को कोरोना हो गया हैं, जिसके चलते अश्विन ने घर जाने का फैसला लिया हैं. हालांकि अश्विन ने वापसी के भी संकेत दिए हैं. अब आरसीबी के दो खिलाड़ी रिचर्ड्सन और जाम्पा भी अपने घर लौटने को तैयार हैं.

इससे पहले पहले राजस्थान के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने भी कुछ दिन पहले बायो बबल थकान का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. इसके कुछ दिनों बाद ऑस्ट्रेलियाई पेसर एंड्रयू टाय ने भी अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का साथ निजी कारणों का हवाला देते हुए छोड़ दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\