क्रिकेट

IPL 2020 Update: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस दुबई पहुंचे

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए. हैरिस को आईपीएल के 13वें सीजन के लिए टीम के गेंदबाजों को ट्रेन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए हैरिस के टीम के साथ जुड़ने की सूचना दी.

IPL 2020 Update: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस दुबई पहुंचे
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए. हैरिस को आईपीएल के 13वें सीजन के लिए टीम के गेंदबाजों को ट्रेन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए हैरिस के टीम के साथ जुड़ने की सूचना दी.

दुबई पहुंचने के बाद हैरिस ने कहा, "आईपीएल में वापस आकर खुश हूं. यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है और मैं अपने अनुभव की मदद से टीम ोक आईपीएल में जीतने में मदद करना चाहूंगा. दिल्ली कैपिटल्स के पास शानदार गेंदबाज हैं और मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं."

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल में धोनी के इन 3 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल

आईपीएल का यह सीजन यूएई में ही 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक खेला जाएगा. इसके लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).