IPL 2020 Sponsorship Deal: ड्रीम-11 बना आईपीएल 2020 का टाइटल स्पॉन्सर, 222 करोड़ रुपये में खरीदे राइट्स

कोरोना महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच दुबई में खेला जाने वाला है. ऐसे में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 के प्रायोजक के लिए बीसीसीआई ने इसमें रुचि लेने वाली कंपनियों को आमंत्रित किया था. मीडिया के बातचीत में आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि आईपीएल 2020 टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार Fantasy Sports मंच 'ड्रीम11' को 222 करोड़ रुपये में दिए गए हैं.

ड्रीम-11 (Photo Credits: IANS)

कोरोना महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच दुबई में खेला जाने वाला है. ऐसे में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 के प्रायोजक के लिए बीसीसीआई ने इसमें रुचि लेने वाली कंपनियों को आमंत्रित किया था. मीडिया के बातचीत में आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल (IPL Chairman Brijesh Patel) ने कहा कि आईपीएल 2020 टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार Fantasy Sports मंच 'ड्रीम11' (Dream 11) को 222 करोड़ रुपये में दिए गए हैं.

दुबई में होने वाले आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में अनएकेडमी, टाटा और बायजू भी शामिल थे. जिसमें अनएकेडमी ने 210 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. वहीं टाटा ने 180 करोड़ और बायजू की बोली 125 करोड़ रुपये की थी. लेकिन सबसे ज्यादा 222 करोड़ रूपए की बोली Fantasy Sports द्वारा लगाने जाने के बाद आईपीएल 2020 टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार Fantasy Sports को दिए गए हैं. वहीं बीसीसीआई और वीवो ने भारत और चीन की सीमा पर हुई सैनिकों की भिड़ंत के कारण चीनी उत्पादों के बहिष्कार करने की बातों के चलते 2020 आईपीएल के लिए अपनी भागीदारी निलंबित करने का फैसला किया था. यह भी पढ़े: IPL 2020 Update: CSK को धोनी के 2021 और 2022 आईपीएल का हिस्सा होने की उम्मीद सीईओ कासी विश्वनाथन

वही खबर ठीक कि कि योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि भी आईपीएल के प्रायोजक के लिए बोली लगाएगी. लेकिन बोली पिछले हफ्ते बाबा राम रामदेव ने इस बात का खंडन किया कि पतंजलि आईपीएल के प्रायोजक के लिए बोली नही लगा रहा है. बता दें कि टाइटल प्रायोजन आईपीएल के व्यवसायिक राजस्व का अहम हिस्सा है, जिसका आधा भाग सभी आठों फ्रेंचाइजी में बराबर बराबर बांटा जाता है

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड