RCB vs RR, IPL 2020: आज राजस्थान रॉयल्स के सामनें होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब ने बेंगलोर को पिछले मैच में दी थी मात

आईपीएल के 13वें संस्करण में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा. बेंगलोर को पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मात दी. इस मैच में बेंगलोर की बल्लेबाजी तो चल गई लेकिन एबी डिविलियर्स को नीचे भेजने के फैसले की काफी आलोचना हुई.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter/Royal Challengers Bangalore)

दुबई, 17 अक्टूबर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) से होगा. बेंगलोर को पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मात दी. इस मैच में बेंगलोर की बल्लेबाजी तो चल गई लेकिन एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को नीचे भेजने के फैसले की काफी आलोचना हुई. हालांकि कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद इस फैसले का बचाव किया. राजस्थान के खिलाफ डिविलियर्स से पहले वॉशिंगटन सुंदर या शिवम दुबे दोबारा भेजे जाएंगे, ऐसा लगता नहीं है, इसलिए एक बार फिर डिविलियर्स को चौथे नंबर पर देखा जा सकता है.

बेंगलोर की बल्लेबाजी फॉर्म में है, पिछले मैच में टीम अच्छे स्कोर की ओर जाती नहीं दिख रही थी, लेकिन तभी क्रिस मौरिस ने अपनी उपयोगिता साबित की और बताया कि वह बल्ले से भी कितना अहम रोल निभा सकते हैं. उन्होंने आठ गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए. बेंगलोर की गेंदबाजी हालांकि पंजाब के खिलाफ नहीं चली. लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने शुरुआत में उनका मनोबल तोड़ा और बाद में क्रिस गेल ने बेंगलोर के गेंदबाजों को हावी होने का किसी भी तरह का मौका नहीं दिया. हां, मैच जरूर आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक गया,लेकिन इसमें पंजाब के बल्लेबाजों की गलती कही जा सकती है.

यह भी पढ़ें: MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: पैट कमिंस की शानदार बल्लेबाजी, कोलकाता ने मुंबई को दिया 149 रन का लक्ष्य

वैसे बेंगलोर की गेंदबाजी भी अच्छी रही है. बल्ले से पहले मौरिस गेंद से अपना कमाल दिखा चुके हैं. वहीं युजवेंद्र चहल को संभालना भी राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहेगा. सुदंर और इसुरू उदाना भी फॉर्म में हैं. राजस्थान की टीम अभी तक सही संतुलन नहीं बना पाई है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में वो जीतती दिख रही थी, लेकिन अपनी गलतियों से हार बैठी. स्टोक्स के साथ पारी की शुरुआत कराना भी राजस्थान के लिए काम नहीं आ रहा है. स्टोक्स ने दिल्ली के खिलाफ 41 रन जरूर बनाए थे लेकिन टीम को जीत की दहलीज पर नहीं पहुंचा सके थे.

टीम प्रबंधन स्टोक्स को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही आजमाएगा या इसमें बदलाव करेगा- यह मैच में देखने वाली बात होगी. जोस बटलर, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन का बल्ला भी चलना राजस्थान के लिए बेहद जरूरी है. रॉबिन उथप्पा टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं. पिछले मैच में वो टीम को जीत दिलाने की राह पर थे, लेकिन बीच में ही पिच छोड़कर चल दिए . उथप्पा के साथ हुई गलतफहमी के चलते रियान पराग रन आउट हुए थे.

यह भी पढ़ें: How to Download Hotstar & Watch SRH vs RR Live Match: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

राहुल तेवतिया कभी भी कुछ भी कर सकते हैं यह वो दो मैचों मे बता चुके हैं. इसलिए बेंगलोर को अंत तक राजस्थान को हल्के में नहीं लेना होगा. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के अलावा कोई और गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका है. हां, युवा कार्तिक त्यागी ने मैच को प्रभावित जरूर किया है और इस मैच में विश्व के दो दिग्गज बल्लेबाजों के सामने वो कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखने लायक होगा.

टीमें :

आरसीबी : विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन.

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक माकंर्डे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन, बेन स्टोक्स.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू