IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के सबसे महंगे खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से मात देते हुए आईपीएल खिताब पर पांचवीं बार अपना कब्जा जमा लिया है. मुंबई की इस शानदार जीत में कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

IPL 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को पांच विकेट से मात देते हुए आईपीएल खिताब पर पांचवीं बार अपना कब्जा जमा लिया है. मुंबई की इस शानदार जीत में कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा. बोल्ट ने जहां शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 30 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की, वहीं रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के दौरान महज 51 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

बात करें आईपीएल 2020 में मुंबई और दिल्ली के रहे सबसे मंहगे खिलाड़ी और उनके प्रदर्शन के बारे में तो वो इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस: मुंबई की टीम में कप्तान रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा इस सीजन के लिए 15 करोड़ रूपये की राशि दी गई. शर्मा के अलावा टीम में हार्दिक पांड्या को 11 करोड़, क्रुणाल पांड्या को 8.8 करोड़, नाथन कुल्टर नाइल को 8 करोड़, जसप्रीत बुमराह को 7 करोड़, ईशान किशन को 6.6 करोड़ और किरोन पोलार्ड को 5.4 करोड़ की राशि दी गई.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 ऑक्शन में बिके सबसे महंगे खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन

आईपीएल के 13वें सीजन में जहां शर्मा ने 12 मैच खेलते हुए 12 इनिंग्स में 332 रन बनाए, वहीं हार्दिक पांड्या ने 14 मैच की 13 पारियों में 281, क्रुणाल पांड्या ने 16 मैच की 12 पारियों में 109, ईशान किशन ने 14 मैच की 13 पारियों में 516 और किरोन पोलार्ड ने 16 मैच की 12 पारियों में 268 रन बनाए.

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 15 मैच की 15 पारियों में 27 सफलता प्राप्त की. बुमराह के अलावा टीम के लिए क्रुणाल पांड्या ने 6, नाथन कुल्टर नाइल ने 5 और किरोन पोलार्ड ने 4 विकेट चटकाए.

दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली की टीम के लिए इस साल ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. पंत को दिल्ली फ्रेंचाइजी द्वारा इस साल 8 करोड़ रूपये की राशि दी गई. पंत के अलावा शिमरन हेटमायेर को 7.75 करोड़, रविचंद्रन अश्विन 7.6 करोड़, कप्तान श्रेयस अय्यर 7 करोड़, शिखर धवन 5.2 करोड़ और अक्षर पटेल को 5 करोड़ रूपये की राशि दी गई.

पंत ने इस साल जहां टीम के लिए 14 मैच खेलते हए 14 पारियों में 343 रन बनाए. वहीं शिमरन हेटमायेर ने 12 मैच की 11 पारियों में 185, रविचंद्रन अश्विन ने 34, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17 मैच की 17 पारियों में 519, शिखर धवन ने 17 मैच की 17 पारियों में 618 और अक्षर पटेल ने 15 मैच की नौ पारियों में 117 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- MI vs DC IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकार्ड्स

गेंदबाजी में अश्विन ने जहां 15 मैच की 15 पारियों में 13 विकेट चटकाए, वहीं अक्षर पटेल ने भी इतने ही मैच खेलते हुए नौ सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड