क्रिकेट

IPL 2020 Final Satta Matka Bazar Predictions: MI vs DC फाइनल मुकाबले से पहले सट्टा बाजार हुआ गर्म, यहां पढ़ें किस टीम का पलड़ा चल रहा है भारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का फाइनल मुकाबला मंगलवार यानि आज दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई की टीम जहां आज अपनी पांचवीं बार आईपीएल खिताब के लिए कोशिश करेगी, वहीं श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम अपना पहला आईपीएल खिताब हासिल करना चाहेगी.

IPL 2020 Final Satta Matka Bazar Predictions: MI vs DC फाइनल मुकाबले से पहले सट्टा बाजार हुआ गर्म, यहां पढ़ें किस टीम का पलड़ा चल रहा है भारी
जसप्रीत बुमराह और मार्कस स्टोइनिस (Photo Credits: Twitter/IPL)

IPL 2020 Final Satta Bazar Predictions: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) का फाइनल मुकाबला मंगलवार यानि आज दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. मुंबई की टीम जहां आज अपनी पांचवीं बार आईपीएल खिताब के लिए कोशिश करेगी, वहीं श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम अपना पहला आईपीएल खिताब हासिल करना चाहेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को आज दुबई में एक जबरदस्त हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा.

इस बीच फाइनल मुकाबले से पहले सट्टा बाजार भी काफी गर्म हो चूका है. Betway.com के अनुसार फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावनाए 2.20 है, वहीं पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस की जीत की संभावनाए 1.66 है. वहीं एक अन्य सट्टेबाजी वेबसाइट Bet365 ने भी फाइनल मुकाबले से पहले कुछ इसी तरह की संभावनाए जताई हैं.

यह भी पढ़ें- MI vs DC IPL 2020 Final Predictions: ये रहे तीन बड़े कारण जिसकी वजह से आईपीएल 2020 का खिताब जीत सकती है मुंबई इंडियंस

बता दें कि मुंबई की टीम ने इस सीजन में लीग मैचों में टॉप पर रहते हुए क्वालीफाई किया था. वहीं टीम ने अपने पहले क्वालिफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से मात देते हुए सबसे पहले फाइनल में प्रवेश किया. मुंबई अगर इस साल भी आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब होती है तो यह उसकी पांचवीं आईपीएल जीत होगी.

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले क्वालिफायर मुकाबले में हारने के बाद दुसरे क्वालिफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 रनों से जीतकर यहां तक पहुंचने में कामयाब हुई है. दिल्ली की टीम अगर आज फाइनल मुकाबले में मुंबई को शिकस्त देने में कामयाब होती है तो यह उनकी पहली आईपीएल फाइनल जीत होगी.

नोट: भारत में सट्टेबाजी अवैध है. LatestLY सट्टेबाजी को बढ़ावा नहीं देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).