क्रिकेट

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए वरुण एरॉन को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज वरुण एरॉन (Varun Aaron) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि एरॉन ने आज अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो विकेट लिए.

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए वरुण एरॉन को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
वरुण एरॉन (Photo: Kuntal Chakrabarty/IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज वरुण एरॉन (Varun Aaron) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि एरॉन ने आज अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो विकेट लिए.

इससे पहले आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टॉस जीतकर मेजबान टीम कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन का लक्ष्य रखा. कोलकाता के लिए आज कप्तान दिनेश कार्तिक ने 50 गेदों में सात चौके और नौ छक्के की मदद से 97 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया

जवाब में मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम चार गेंद शेष रहते ही तीन विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया. मेहमान टीम के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने 12 गेदों में नाबाद दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रनों की शानदार पारी खेली. आर्चर के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 34, संजू सैमसन ने 22, कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 02, बेन स्टोक्स ने 11, रियान पराग ने 47, स्टुअर्ट बिन्नी ने 11, श्रेयस गोपाल ने 18 और जयदेव उनादकट ने नाबाद 0 रनों की पारी खेली.

मेजबान टीम के लिए आज अनुभवी भारतीय स्पिनर पीयूष चावला ने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए. चावला के अलावा सुनील नरेन ने दो, आंद्रे रसेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 12:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).