IPL 2019: मोहम्मद नबी ने कहा- आईपीएल जीतना है तो स्थानीय खिलाड़ियों को अच्छा खेल दिखाना होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने कहा है कि अगर टीम को खिताब जीतना है तो स्थानीय खिलाड़ियों को अच्छा करना ही होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने कहा है कि अगर टीम को खिताब जीतना है तो स्थानीय खिलाड़ियों को अच्छा करना ही होगा. कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश की विश्व कप टीम के अभ्यास शिविर में हिस्सा लेने के लिए स्वेदश लौट चुके हैं इनमें हैदराबाद की टीम के दो बड़े नाम जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) और डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) के नाम शामिल हैं.

इन दोनों के दम पर हैदराबाद ने यहां तक का सफर तय किया है. वार्नर अभी भी इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर हैं. नबी ने आईएएनएस से कहा, "इसमें कोई छुपी हुई बात नहीं हैं कि वार्नर और बेयरस्टो ने हमारे लिए शानदार काम किया, लेकिन यह विश्व कप का साल है और खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अपने देश जाना पड़ा." उन्होंने कहा, "आप अब इसे लेकर बैठ नहीं सकते क्योंकि जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं वो भी अच्छे हैं. टीम में कई अच्छे स्थानीय खिलाड़ी हैं और उनकी फॉर्म काफी मायने रखती है. टूर्नामेंट जीतने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों को अच्छा करना होगा."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: मुंबई के सामने चेन्नई के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, धोनी सेना ने दिया 132 रन का लक्ष्य

हैदराबाद का यह सीजन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस के कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देने का इंतजार करना पड़ा था. नबी ने माना कि उनकी टीम के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन अब समय अतीत को निहराने का नहीं बल्कि अपनी पूरी ताकत के साथ भविष्य पर काम करने का है. उन्होंने कहा, "थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहते हैं, लेकिन हमने कोई भी मैच एकतरफा नहीं हारा. हमारी टीम की वापसी शानदार रही है और अब यह समय है जब हम अपनी टीम के खेल को अगले स्तर पर ले जाएं. आपके कुछ बुरे दिन होते हैं और वो हमारे साथ भी हुआ. किस्मत भी अहम किरदार निभाती है."

नबी ने इस सीजन सिर्फ सात मैच ही खेले हैं, लेकिन अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी मानता है कि टीम का संयोजन और मैच जीतना मायने रखता है. उन्होंने कहा, "जब अंतिम-11 की बात होती है जो विपक्षी टीम को देखा जाता है. इसलिए आपको बाहर बैठना पड़ता है और इसे लेकर शिकायत करने की कोई तुक नहीं है. कोच और कप्तान टीम चुनते हैं और देखते हैं कि दूसरी तरफ कौन है. हम जिस लीग में खेल रहे हैं यह उस लीग के स्तर का हिस्सा है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें