IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए अहम मुकाबले में मेहमान टीम ने दिल्ली को पांच विकेट से पराजित करते हुए अपनी इस सीजन की तीसरी सफलता हासिल कर ली है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए अहम मुकाबले में मेहमान टीम ने दिल्ली को पांच  विकेट से पराजित करते हुए अपनी इस सीजन की तीसरी सफलता हासिल कर ली है.

जी हां मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 130 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने पांच विकेट के नुकसान पर 19वें ओवर के तीसरे गेंद पर प्राप्त कर लिया. हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 28 गेंदो में 48 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली. बेयरस्टो के अलावा डेविड वार्नर ने 10, विजय शंकर ने 16, मनीष पांडे ने 10, दीपक हुड्डा ने 10, यूसुफ पठान ने नाबाद 9 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 17 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजो ने की शानदार गेंदबाजी, दिल्ली ने मेहमान टीम को दिया 130 रनों का लक्ष्य

मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के लिए कगिसो रबादा, राहुल तेवतिया, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने और इशांत शर्मा ने क्रमशः एक-एक सफलता हासिल की. बता दें कि आज के मैच में क्रिस मोरिस को कोई सफलता हासिल नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड