IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दी मात
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए अहम मुकाबले में मेहमान टीम ने दिल्ली को पांच विकेट से पराजित करते हुए अपनी इस सीजन की तीसरी सफलता हासिल कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए अहम मुकाबले में मेहमान टीम ने दिल्ली को पांच विकेट से पराजित करते हुए अपनी इस सीजन की तीसरी सफलता हासिल कर ली है.
जी हां मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 130 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने पांच विकेट के नुकसान पर 19वें ओवर के तीसरे गेंद पर प्राप्त कर लिया. हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 28 गेंदो में 48 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली. बेयरस्टो के अलावा डेविड वार्नर ने 10, विजय शंकर ने 16, मनीष पांडे ने 10, दीपक हुड्डा ने 10, यूसुफ पठान ने नाबाद 9 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 17 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के लिए कगिसो रबादा, राहुल तेवतिया, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने और इशांत शर्मा ने क्रमशः एक-एक सफलता हासिल की. बता दें कि आज के मैच में क्रिस मोरिस को कोई सफलता हासिल नहीं मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

