क्रिकेट

IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आज दूसरे मुकाबले में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आमने सामने है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी करने का फैसला
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आज दूसरे मुकाबले में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आमने सामने है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि हैदराबाद की टीम इस सीजन में काफी संतुलित नजर आ रही है, तो वहीं सभी जानते हैं कि मुंबई अपने दिन किसी भी टीम को धूल चटाने का दमखम रखती है और उसने बीते मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को करारी मात देकर यह साबित भी कर दिया है.

यह भी पढ़ें- SRH vs MI, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs MI के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

वहीं हैदराबाद की टीम को यह मैच अपने घर में खेलना है और इस लिहाज से इस मैच में उसका पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है. मेजबान टीम के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी बेहतरीन फॉर्म में है और यही हैदराबाद की सफलता का अब तक का सबसे बड़ा कारण भी है.

बता दें कि इस मैच में मुंबई के पास जहां जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा जैसे तेज गेंदबाज हैं, वहीं हैदराबाद के पास भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान जैसे करिश्माई गेंदबाज हैं जो कभी भी मैच का रूख बदल सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है की इस मैच में दोनों टीमों के बीच काटें की टक्कर देखी जाएगी.

टीम इस प्रकार है-

सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ और जसप्रीत बुमराह.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).