क्रिकेट

SRH vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 38वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है.

SRH vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 38वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है.

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम 12वें सीजन में नौ मैचों में चार जीत और पांच हार के साथ आठ अंक लेकर अंकतालिका में छठे नंबर पर है. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद आठ मैचों में चार जीत और इतने ही हार के साथ पांचवें नंबर पर है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: धोनी-जडेजा की जोड़ी से भी आगे निकली अक्षर पटेल और कोलिन इंग्राम की जोड़ी, क्रिस गेल का दोनों ने लिया हैरान कर देने वाला कैच, देखें वीडियो

वहीं हैदराबाद की टीम अपने घर में पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत की पटरी पर लौटी है और अब उसकी कोशिश कोलकाता के खिलाफ होने वाले इस मैच में भी जीत की लय कायम रखने की होगी. हैदराबाद के गेंदबाजों ने चेन्नई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिह धोनी के बिना उतरी चेन्नई को पांच विकेट पर 132 रन पर रोक दिया और फिर चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता की टीम बेंगलोर से मिली हार के बाद हैदराबाद के खिलाफ वापसी करना चाहेगी. बेंगलोर से मिले 214 रनों के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता को आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर 65 रन और नीतीश राणा ने 46 गेंदों पर 85 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को लगभग जीत के करीब पहुंचा दिया था. इस सीजन में जब दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेली थी तो कोलकाता ने रसेल के 19 गेंदों पर बनाए गए 49 रन की पारी के दम पर छह विकेट से मैच जीता था.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: जोश बटलर के बाद अब जॉनी बेयरस्टो भी आईपीएल छोड़ लौट रहे हैं स्वदेश, वर्ल्ड कप है वजह

संभावित टीमें इस प्रकार है-

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: जोस बटलर बनने वाले है पिता, लौटे स्वदेश, संजू सैमसन निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका

सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).