SRH vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs DC के क्वालीफायर मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

आज विशाखपट्नम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: आज विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. आज की विजेता टीम तीसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ अपना अगला मैच खेलेगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. अपनी ख्याति की काया पलट कर दिल्ली ने अपने आप को खिताबी रेस में बनाए रखा और अब वह पहली बार फाइनल में जाने से सिर्फ दो कदम दूर है. इसमें पहली रुकावट हैदराबाद है जो बीते वर्षो में लगातार दमदार खेल से खिताब की दावेदार के रूप में देखी जाती रही है. दिल्ली के लिए अधिकतर खिलाड़ियों का प्लेऑफ में खेलने का अनुभव नहीं है, ऐसे में बड़े मैच में दबाव से दिल्ली को पहले निपटना होगा. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- SRH vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के क्वालीफायर मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

हैदराबाद की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर की सालमी जोड़ी के जाने के बाद उसकी बल्लेबाजी कमजोर हुई है, इसमें कोई दो राय नहीं है. रिद्धिमान साहा और मार्टिन गुप्टिल की नई जोड़ी ने कुछ हद तक इन दोनों की भरपाई करने की कोशिश की लेकिन इस लीग में ज्यादा मैच न खेलने की कमी बड़े मैच में दिक्कत दे सकती है. कप्तान केन विलियम्सन और मनीष पांडे ने लीग के दूसरे हाफ में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया है और मध्यक्रम में अगर यह दोनों चलते हैं तो पूर्व विजेता के लिए काफी चीजें आसान हो सकती हैं, लेकिन अगर विफल रहे तो नैया भी डूब सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड