SRH vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें जब इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो हैदराबाद ने दिल्ली को पांच विकेट से शिकस्त दी थी और अब दिल्ली की नजरें उस हार का बदला चुकता करने पर लगी होगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम चाहेगी कि अब वह जीत की पटरी पर लौटे. ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियम्सन टीम में लौट सकते हैं. विलियम्सन के लौटने से टीम की बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगी, जो ज्यादातर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर पर ही निर्भर होती है.

यह भी पढ़ें- SRH vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दूसरी तरफ दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फॉर्म में लौट आए हैं. धवन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर दिल्ली को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई थी. इसके अलावा टीम को अपने विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में बेहतरीन 46 रन बनाए थे. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

हालांकि, दिल्ली के लिए जीत की लय कायम रखना आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद अपने घर में खेलेगी, जहां उसका शानदार रिकॉर्ड रहा है. गेंदबाजी विभाग में ईशांत शर्मा, कगिसो रबादा और क्रिस मोरिस जबकि स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और अमित मिश्रा के कंधों पर जिम्मेदारी होगी. हैदराबाद की भी गेंदबाजी काफी मजबूत मानी जा रही है. टीम के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट