SRH vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है.
IPL 2019: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 30वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें जब इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो हैदराबाद ने दिल्ली को पांच विकेट से शिकस्त दी थी और अब दिल्ली की नजरें उस हार का बदला चुकता करने पर लगी होगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम चाहेगी कि अब वह जीत की पटरी पर लौटे. ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियम्सन टीम में लौट सकते हैं. विलियम्सन के लौटने से टीम की बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगी, जो ज्यादातर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर पर ही निर्भर होती है.
दूसरी तरफ दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फॉर्म में लौट आए हैं. धवन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर दिल्ली को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई थी. इसके अलावा टीम को अपने विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में बेहतरीन 46 रन बनाए थे. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
हालांकि, दिल्ली के लिए जीत की लय कायम रखना आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद अपने घर में खेलेगी, जहां उसका शानदार रिकॉर्ड रहा है. गेंदबाजी विभाग में ईशांत शर्मा, कगिसो रबादा और क्रिस मोरिस जबकि स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और अमित मिश्रा के कंधों पर जिम्मेदारी होगी. हैदराबाद की भी गेंदबाजी काफी मजबूत मानी जा रही है. टीम के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

