SRH vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) अपने घर में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को टक्कर देगी.

केन विलियमसन और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) अपने घर में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को टक्कर देगी. इस मैच में लगातार तीन हार झेल चुकी पूर्व चैम्पियन हैदराबाद की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी.

वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम आठ मैचों में सात जीत और एक हार के साथ 14 अंकों के सहारे तालिका में मजबूती से शीर्ष पर कायम है. हैदराबाद के खिलाफ जीतने से टीम प्लेऑफ में लगभग अपना स्थान पक्का कर लेगी. चेन्नई ने अपने पिछले मैच में रविवार को दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी. टीम के अधिकतर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जिनमें खुद कप्तान धोनी के अलावा, शेन वाटसन, फॉफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना शामिल हैं. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने RCB के लिए होस्ट की स्पेशल डिनर पार्टी, MS धोनी ने भी की शिरकत

वहीं चेन्नई के लिए गेंदबाजी में लेग स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) आठ मैचों में 13 विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. उनके अलावा अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. दूसरी तरफ सात मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ तालिका में छठे नंबर पर मौजूद हैदराबाद की कोशिश लीग में अपनी स्थिति सुधारने की होगी.

बता दें कि केन विलियमसन (Kane Williamson) की कप्तानी वाली हैदराबाद को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों 39 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. मेजबान टीम की समस्या यह है कि यह अपने कुछ खिलाड़ियों पर ही निर्भर होती जा रही है. इनमें ओपनर डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो शामिल हैं. वार्नर इस समय में बल्लेबाजों की सूची में सात मैचों में 400 रन बनाकर शीर्ष पर चल रहे हैं. वहीं, बेयरस्टो इतने ही मैचों में 304 रन के साथ छठे नंबर पर हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

यह भी पढ़ें- IPL 2019: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस खिलाड़ी के फॉर्म को मुंबई की जीत के लिए महत्वपूर्ण

गेंदबाजी विभाग में टीम के गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं. इनमें लेग स्पिनर राशिद खान, मोहम्मद नबी, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं. संदीप और नबी ने क्रमश: सात और चार मैचों में आठ और चार विकेट चटकाए हैं.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विराट कोहली ने RCB के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए दिया बड़ा बयान

सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Mumbai to Hyderabad in 3 Hours: हैदराबाद से मुंबई सिर्फ 3 घंटे में! पुणे होकर 671 KM हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की DPR तैयार, जानें पूरी डिटेल