RR vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RR vs RCB के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीमें राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में आमने-सामने होंगी.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीमें राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में आमने-सामने होंगी. आज दोनों ही टीमों की कोशिश इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी. जी हां दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में अपनी शुरुआती तीनों मैच हार चुकी हैं और अंकतालिका में निचले स्थानों पर चल रही हैं. बता दें कि अंकतालिका में राजस्थान का रन रेट ज्यादा है इसलिए वह बेंगलोर से ऊपर चल रही है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि बेंगलोर की टीम को रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 118 रनों से करारी शिकस्त दी थी. वहीं मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने राजस्थान को पटखनी दी थी. बता दें कि धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने राजस्थान के सामने 176 रनों का आईपीएल के हिसाब से औसत लक्ष्य रखा था. राजस्थान ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन वह आठ रनों से मैच हार गई.

यह भी पढ़ें- RR vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

संभावित टीम इस प्रकार है-

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कुल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट