RR vs MI, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RR vs MI के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन 36वें मुकाबले में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.
IPL 2019: आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन 36वें मुकाबले में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. बता दें कि राजस्थान की टीम इस सीजन में आठ मैचों में चार अंक हासिल करके सातवें पायदान पर काबिज है. पिछले मुकाबले में उसे किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ 12 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
पंजाब के खिलाफ 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 16वें ओवर तक मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन तीसरा विकेट गिरने के बाद अजिंक्य रहाणे की टीम मैच में पिछड़ती चली गई. इस हार ने यह साबित का दिया की राजस्थान की टीम तेजी से रन बनाने के लिए जोस बटलर पर अधिक निर्भर है. रहाणे और स्टीव स्मिथ ने इस संस्करण में अभी तक बल्ले से कोई बड़ा योगदान नहीं दिया है जबकि पिछले महीने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से संजू सैमशन के फॉर्म भी गिरावट आई है.
स्मिथ पिछले मैच में नहीं खेले थे और पंजाब के खिलाफ वह वापसी कर सकते हैं. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एश्टन टर्नर को भी रहाणे मौका दे सकते हैं. इंग्लैंड के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मेजबान टीम के अहम खिलाड़ी हैं और मुंबई के खिलाफ भी उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी ओर, तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई शानदार फॉर्म में चल रही है. पिछले मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में 40 रनों से करारी शिकस्त दी थी. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
मुंबई का कोई भी बल्लेबाज दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक नहीं लगा पाया, लेकिन राहुल चहर के तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर वे मुकाबला जीतने में कामयाब रही. हरफनमौला खिलड़ी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने भी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी उपयोगिता सबित की थी.मुंबई जीत के प्रबल दावेदार है, लेकिन राजस्थान दोनों टीमों के बीच इस संस्करण में हुए पहले मुकाबले से प्रेरणा ले सकती है. राजस्थान ने अंतिम ओवर तक गए उस मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

