क्रिकेट

RR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RR vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 53वें मुकाबले में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ है.

RR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RR vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 53वें मुकाबले में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ है. इस मैच में दिल्ली की नजरें पहले स्थान पर कब्जा जमाने की होगी जो उसने एक दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की वजह से गंवाया है. आईपीएल में शीर्ष-2 पर रहने वाली टीमों को नॉकआउट में एक अतिरिक्त मौका मिलता है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

वहीं, राजस्थान भी अपने आखिरी ग्रुप मैच में जीत हासिल करने के और प्लेऑफ में जाने की अपनी संभावनओं को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. अपने पिछले मैच में राजस्थान को बारिश से बाधित मैच के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से अंक साझा करने पड़े थे. दिल्ली को हालांकि अपने पिछले मैच में चेन्नई से हार मिली थी. इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को बुरी तरह 80 रनों से हराया था. इस मैच में राजस्थान के लिए बुरी खबर यह है कि उसे अपने कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ का साथ नहीं मिला था. स्मिथ विश्व कप टीम का हिस्सा बनने ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं.

यह भी पढ़ें- RR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दिल्ली को भी हालांकि झटका लगा है क्योंकि इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी चोट के कारण स्वदेश लौट गए हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी मैच नहीं खेले थे. टीम प्रबंधन के मुताबिक, वह ठीक थे लेकिन जैसा की आईएएनएस ने अपनी खबर में कहा था, इस पर अंतिम फैसला क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को लेना था जिन्होंने रिपोर्ट देखने के बाद रबाडा को वापस बुला लिया. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

स्मिथ और रबाडा की चर्चा इस मैच से पहले काफी की जा रही है लेकिन एक और खिलाड़ी है जिस पर सभी की निगाहें रहेंगी, वो है श्रेयस गोपाल. विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स को अपनी फिरकी पर नचा चुके गोपाल के सामने इस बार शिखर धवन, ऋषभ पंत का विकेट लेना चुनौती होगा. इसमें हालांकि कोटला की धीमी पिच उनकी मदद कर सकती है. पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं तब गोपाल ने धवन और पृथ्वी शॉ को अपना शिकार बनाया था, लेकिन दिल्ली ने 36 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई है. वहीं राजस्थान की ओर से अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक जमाया था.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

राजस्थान की बल्लेबाजी स्मिथ की गैरमौजूदगी में एक बार फिर रहाणे पर होगी. बीच सीजन में रहाणे को कप्तानी से हटा दिया गया था लेकिन स्मिथ के जाने के बाद एक बार फिर वह कप्तान की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).