क्रिकेट

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, KKR को दिया पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टॉस जीतकर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, KKR को दिया पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टॉस जीतकर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

बता दें कि इस सीजन में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने शानदार तरीके से शुरुआत की थी लेकिन लीग के बीच में आकर वह जीत की पटरी से उतर चुकी है. कोलकाता की टीम इस समय 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर है. कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने सभी चारों मैच जीतने होंगे.

यह भी पढ़ें- KKR vs RR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

टीम के लिए चिंता का विषय यह है कि कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की नेतृत्व क्षमता सवालों के घेरे में है और उनके बल्ले से रन भी नहीं निकल पा रहा है. कार्तिक ने लीग के 10 मैचों में अब तक केवल 117 रन ही बनाए हैं.

वहीं मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की बात करें तो राजस्थान के लिए भी अब यह टूनार्मेंट करो या मरो वाला हो गया है. टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अब अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. राजस्थान इस समय 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ सातवें नंबर पर है. टीम प्रबंधन ने अपने पिछले मैच से पहले अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाकर स्टीवन स्मिथ को कप्तान बनाया है.

टीमें इस प्रकार है-

राजस्थान रॉयल्स: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, ओशाने थॉमस, वरुण एरॉन.

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रिंकु सिंह, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पृथ्वी राज, पीयूष चावला, प्रसिद्ध कृष्णा, कार्लो ब्रैथवेट.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2019 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).