क्रिकेट

IPL 2019: कगिसो रबाडा और क्रिस मोरिस के सामने पस्त हुए विराट के धुरंधर, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 150 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने कप्तान विराट कोहली के शानदार 41 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: कगिसो रबाडा और क्रिस मोरिस के सामने पस्त हुए विराट के धुरंधर, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 150 रनों का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने कप्तान विराट कोहली के शानदार 41 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज कप्तान विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 09, अब्राहम डिविलियर्स ने 17, मार्कस स्टोइनिस ने 15, मोइन अली ने 32, अक्षदीप नाथ ने 19, पवन नेगी ने 0, टिम साउदी ने नाबाद 09, मोहम्मद सिराज ने 1 और युजवेंद्र चहल ने 01 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- RCB vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की बात करें तो आज दिल्ली के गेदबाजों ने अनुशासित तरीके से गेंदबाजी की. दिल्ली के लिए अफ्रीकी खिलाड़ी कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक चार सफलताएं प्राप्त की. रबाडा के अलावा क्रिस मोरिस ने दो और अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने ने  क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).