IPL 2019: बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का इस सीजन में आज आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का इस सीजन में आज आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
आज के मैच में जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंतिम-4 में जगह बनाना चाहेगी तो वहीं बेंगलोर की कोशिश सीजन का अंत जीत के साथ करने पर होगी. विराट सेना की बात करें तो टीम के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं हैं. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद वह सिर्फ सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी और जीत के साथ ही लीग का अंत करना चाहेगी.
बेंगलोर की बल्लेबाजी कोहली और डिविलियर्स पर ही निर्भर रहेगी. इन दोनों को बीता खराब सीजन भूल आखिरी मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की जरूरत होगी. गेंदबाजी बेंगलोर की चिंता है. युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, नवदीप सैनी को आखिरी मैच में पहले से बेहतर करना होगा.
हैदराबाद इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में मात खाने के बाद इस मैच में आ रही है. हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अगर वह इस मैच में हार भी जाती है तो भी वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है. इसके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब को अपने आखिरी दो-दो मैचों में से एक-एक हारना होगा.
अपने स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की गैरमौजूदगी में मनीष पांडे ने जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल गए मैच में हैदराबाद को संभाला. उन्हीं की अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद मैच को सुपर ओवर में ले गई थी, हालांकि वहां उसे हार मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

