IPL 2019: विराट सेना ने किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 17 रन से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 17 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 17 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है.
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 185 रन ही बना सकी. मेहमान टीम के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पुरन ने 46 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. निकोलस पुरन के अलावा लोकेश राहुल ने 42, क्रिस गेल ने 23, मयंक अग्रवाल ने 35, और डेविड मिलर ने 24, कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने 06, हरडस विजोएन ने 0, मनदीप सिंह ने नाबाद 04, और मुरुगन अश्विन ने नाबाद 01 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: एबी डी विलियर्स ने की छक्के चौकों की बरसात, बेंगलोर ने पंजाब को दिया 203 रन का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. उमेश यादव के अलावा नवदीप सैनी ने दो, मार्कस स्टोइनिस और मोइन अली ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

