क्रिकेट

IPL 2019: मुंबई इंडियंस के सभी मैचों में ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को लीग में अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है।

IPL 2019: मुंबई इंडियंस के सभी मैचों में ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा (Photo Credit: PTI)

मुंबई.इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इस सीजन में वह अपनी टीम के लिए सभी मैचों में पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित ने पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। लेकिन इस सीजन को लेकर उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह इस साल सभी मैचों के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

रोहित ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,"बल्लेबाजी को लेकर मेरी सोच बिल्कुल साफ है। मैं पहले भी मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर चुका हूं और पारी की शुरुआत भी कर चुका हूं। टीम को जहां जरूरत होगी मैं वहां पर खेलने के लिए तैयार कहूं।"

उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा कि टीम को मेरी जिस नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत होगी, मैं उस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। लेकिन इस साल मैं आईपीएल के सभी मैचों में पारी की शुरुआत करूंगा। मैं भारत के लिए ओपनिंग ही करता हूं और मैंने इसी स्थान पर खेलते हुए मैंने सफलता हासिल की है।" यह भी पढ़े-आईपीएल 2019 के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल जारी, नॉकआउट का अब भी इंतजार; जानिए कब और कहां होंगे मैच

मुंबई इंडियंस को लीग में अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है।

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).