RCB vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा. किस्मत और नाकामी से लड़ रहे विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज माने जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम बेंगलोर को अभी तक लगातार मैचों में हार मिली है. दिल्ली के खिलाफ वह जीत का खाता खोलना चाहेगी. बेंगलोर और दिल्ली लगभग एक जैसी ही स्थिति में हैं. अंतर यह है कि दिल्ली के हिस्से किसी तरह दो जीत आ चुकी है. तो यह शायद बेंगलोर के लिए इस सीजन में जीत का खाता खोलने का सबसे सही मौका है. वहीं दिल्ली के लिए भी यह जीत की राह पर लौटने का सुनहरा अवसर है.

यह मैच बेंगलोर के घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैदान पर बेंगलोर ने अपना पिछला मैच शुक्रवार को खेला था. कोलकाता के खिलाफ खेले गए इस मैच में कप्तान विराट और अब्राहम डिविलियर्स ने अर्धशतकीय पारियां खेल अपनी टीम को 205 का स्कोर दिया था, लेकिन बेंगलोर के गेंदबाज इस लक्ष्य को भी बचा नहीं सके और रसेल आखिरी में 13 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेल कोलकाता को जीत दिला ले गए. कोहली को अपनी गेंदबाजी की चिंता ज्यादा होगी जो कोलकाता के खिलाफ कभी भी रन रोकने में सफल नहीं रही. युजवेंद्र चहल और पवन नेगी टीम के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए थे. दोनों ने छह की रन रेट से रन दिए थे और मध्य में मिलकर तीन विकेट लकर कोलकाता को परेशानी में डाला था. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: किस्मत के धनी रहे लोकेश राहुल, बॉल विकेट में लगने के बावजूद बेल नहीं गिरी, धोनी के हाथ लगी निराशा, देखें वीडियो

इन दोनों के अलावा कोई और गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा पाया था. कोहली की चिंता अपने गेंदबाजों को लय में लाने की होगी क्योंकि दिल्ली के पास ऋषभ पंत, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ जैसे बल्लेबाज हैं जो तूफान खड़ा कर सकते हैं. कोलकाता के मैच में कोहली की कप्तानी पर भी सवाल उठे थे क्योंकि उनके पास मोइन अली के रूप में एक और विश्व स्तरीय स्पिनर था. ऐसे में जब चहल और नेगी ने रनों पर अंकुश लगाया था तो मोइन भी बेंगलोर के लिए किफायती साबित हो सकते थे.

दिल्ली भी इस मैच में अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त खाकर आ रही है. हैदराबाद के खिलाफ उसके बल्लेबाजों ने निराश किया था. गलत शॉट सेलेक्शन के कारण दिल्ली ने अहम समय पर अहम विकेट गंवाए थे. मैच के बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिग ने भी यह बात मानी थी. इस मैच में पोटिंग ने जरूर अपने बल्लेबाजों को इस संबंध में हिदायत दी होगी. गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है. उसके पास कागिसो रबादा, क्रिस मौरिस, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे गेंदबाज हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई के शेरों ने किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से दी मात

संभावित टीमें इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\