IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए राशिद खान को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के आठवें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है.

राशिद खान (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के आठवें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है. मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

जी हां बता दें कि राशिद खान ने पहले गेंदबाजी के दौरान अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 24 रन खर्च करते हुए महत्वपूर्ण एक विकेट लिए. इसके बाद दबाव भरे पलों में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 गेदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: संजू सैमसन के शतक पर भारी पड़ा डेविड वार्नर का अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से रौंदा

इससे पहले आज राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था. राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने नाबाद 102, अजिंक्य रहाणे ने 70, बेन स्टोक्स ने 16 और जोस बटलर ने 5 रनों की पारी खेली थी.

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) और राशिद खान (Rashid Khan) ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लीया. हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (69), जॉनी बेयरस्टो (45) और विजय शंकर (34) ने शानदार पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: संजू सैमसन ने लगाया इस सीजन का पहला शानदार शतक, सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 199 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की गेंदबाजी की बात करें तो श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 27 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए. गोपाल के अलावा बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू