क्रिकेट

IPL 2019: स्टीव स्मिथ ने लगाया शानदार अर्धशतक, राजस्थान ने कोलकाता के सामने रखा 140 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 21वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 140 रनों का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: स्टीव स्मिथ ने लगाया शानदार अर्धशतक, राजस्थान ने कोलकाता के सामने रखा 140 रन का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 21वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 140 रनों का लक्ष्य रखा है.

मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 73 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. स्टीव स्मिथ के अलावा मेजबान टीम सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 37, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 05, राहुल त्रिपाठी ने 06 और बेन स्टोक्स ने नाबाद 07 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: बेंगलोर के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी करने वाले दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कहा- मैं खुद को सीनियर गेंदबाज के रूप में नहीं देखता हूं

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज के मैच में हैरी गर्नले ने अपने चार ओवर के स्पेल में 25 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो विकेट लिए. गर्नले के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे का अहम विकेट लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).