IPL 2019: संजू सैमसन ने लगाया इस सीजन का पहला शानदार शतक, सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 199 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का आठवां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का आठवां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के सामने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का लक्ष्य रखा है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. सैमसन ने इस पारी के लिए मात्र 55 गेदों का सामना किया और इस दौरान 10 चौके और चार छक्के भी लगाए. सैमसन के अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी 49 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए. रहाणे और सैमसन के अलावा जोस बटलर ने 5 और बेन स्टोक्स ने 16 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: आखिरी गेंद नो-बॉल थी, हार के बाद अंपायर पर भड़क उठे कोहली; वीडियो वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) और राशिद खान (Rashid Khan) ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू