क्रिकेट

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम इस सीजन में आठ मैचों में चार अंक हासिल करके सातवें पायदान पर काबिज है. बता दें कि पिछले मुकाबले में राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- RR vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बात करें तो मेहमान टीम ने अपने पिछले मैच में राहुल चहर और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में 40 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

बता दें कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने भी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी उपयोगिता सबित की थी. मुंबई की टीम जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन राजस्थान दोनों टीमों के बीच इस सीजन में हुए पहले मुकाबले से प्रेरणा ले सकती है. राजस्थान ने अंतिम ओवर तक गए उस मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- RR vs MI, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RR vs MI के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

टीम इस प्रकार है-

राजस्थान रॉयल्स: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, रेयान पराग.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मयंक मारकंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).